Home > अपना शहर ,
माया सिंह तीन दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 15, 16 व 17 सितम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगीं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगीं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह 15 सितम्बर को प्रात: 11 बजे श्याम वाटिका गोले का मंदिर में ग्वालियर पूर्व विधानसभा की कार्यशाला में भाग लेंगीं। इस दिन सायंकाल 5 बजे वार्ड-18 के अंतर्गत शताब्दीपुरम में बीड़ी श्रमिकों के साथ बैठक लेंगीं। साथ ही लख्मीपुर में भी बैठक लेने पहुँचेंगीं। नगरीय विकास मंत्री 16 सितम्बर को सायंकाल 4 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में चेम्बर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। 
श्रीमती माया सिंह 17 सितम्बर को प्रात: 6.30 बजे बस स्टेण्ड पर स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगीं। इसके पश्चात प्रात: 8.15 बजे कटोराताल थीम रोड से लक्ष्मीबाई समाधि तक आयोजित साइकिल रैली के कार्यक्रम में भाग लेंगीं। नगरीय विकास मंत्री प्रात: 9.30 बजे गालव सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में संस्कार भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगीं। इसी क्रम में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पुनर्घनत्वीकरण योजना की समीक्षा बैठक में शामिल होंगीं। श्रीमती माया सिंह सायंकाल 4 बजे डॉ. भगवत सहाय सभागार में विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगीं। नगरीय विकास मंत्री सायंकाल लगभग 7 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगीं। 

Share This News :