Home > अपना शहर ,
मोपेड सवार तीन स्कूली छात्र ट्रक की टक्कर से घायल

ग्वालियर। नेशनल हाईवे बायपास से गुजर रहे ट्रक ने स्कूल जाते स्टूडेंट्स की मोपेड को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से घायल हुए तीन स्टूडेंट्स को जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। एक्सिडेंट से गुस्साएं स्थानीय नागरिकों ने ट्रक को रोक कर ट्रैफिक जाम कर दिया। 
जानकारी के अनुसार बेला की बावड़ी से आगरा-मुंबई हाईवे पर गिरवाई की ओर जा रहे ट्रक ने एवीएटर मोपेड गाड़ी से जा रहे हाई-स्कूल स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर ने कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन रुकने तक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार स्टूडेंट जोर से गिरे और सड़क से टकरा कर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में घायल नवल किशोर उम्र 10, पद्म सिंह उम्र 16 और सहदेव उम्र 12 घायल हो गए, उन्हें तत्काल जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर भेज कर एडमिट करा दिया गया। 
हादसा होते ही गुस्साएं स्थानीय नागरिकों ने ट्रक को घेर लिया और ट्रैफिक जाम कर दिया। गिरवाई पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर भीड़ के गुस्से का शिकार होने से बचा लिया। ट्रैफिक जाम कर रहे लोग कार्रवाई के अलावा हादसे में जख्मी स्टूडेंट्स के लिए सरकारी मुआवजा मांग रहे थे। पुलिस के ट्रक जब्त कर ड्राइवर की गिरफ्तारी और पुलिस की समझाइश के बाद ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।

Share This News :