Home > अपना शहर ,
सतपाल महाराज के जन्मदिन पर लगेगा रक्तदान शिविर

ग्वालियर। मानव उत्थान सेवा समिति सतपाल महाराज के जन्मदिन पर आगामी 16 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाएगी। शिविर का उदघाटन कलेक्टर राहुल जैन इस दिन प्रातः 10 बजे तानसेन रोड स्थित आश्रम पर करेंगे।
समिति के नंदकिशोर शर्मा के अनुसार सतपाल महाराज का जन्मदिन समिति दो दिन तक मनाएगी। 17 सितंबर रविवार को मध्यान्ह 11 बजे से सत्संग होगा जिसमें साध्वी कल्पना बाई, साध्वी अंबालिका बाई, साध्वी नील गंगा बाई, साध्वी साक्षी बाई एवं महात्मा बीतरागानंद के प्रवचन होंगे। समापन पर प्रसादी वितरण होगी। इससे पहले 16 सितंबर को रक्तदान शिविर प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। 
समिति की ओर से महेन्द्र गुप्ता, राजेश बंसल, जयंत सर्वटे, पं. रामबाबू कटारे, एसएस नवरिया, एसपी अग्रवाल, एनडी शर्मा, ओपी राय, रमेश भाई, सुरेन्द्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश कुशवाह, कैलाश जोशी, मुरारी राजपूत, महेश कुशवाह, मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा आदि ने सभी धर्मप्रेमियों से समारोह में भाग लेने की अपील की हैं।

Share This News :