Home > अपना शहर ,
ट्रक व चना लूट के नौ साल से फरार आरोपी दबोचे

ग्वालियर। घाटीगांव थाना पुलिस ने नौ वर्ष से फरार ट्रक एवं चना लूट का आरोपी रक्के उर्फ राकेश गुर्जर  à¤à¤µà¤‚ वंटी उर्फ रघुवीर गुर्जर को धर दबोचा है। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष द्वारा चलाए जा रहे गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों को तत्काल पकडने के निर्देश दिए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घाटीगांव में २००८ में ट्रक लूट के फरार आरोपी राई गांव से घाटीगांव की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर से पुलिस ने घेराबंदी कर रक्के और बंटी निवासी ग्राम नाका थाना माता बसैया मुरैना को धर दबोचा। आरोपियों ने ११ मई २००८ को सिमरिया रोड पर एक ट्रक जिसमें २० टन चना भरा था नगदी और मोबाइल आदि सहित लूट कर ले गये थे। इस मामले में दोनों आरोपी नौ साल से फरार चल रहे थे।  à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ पकडे गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

Share This News :