Home > अपना शहर ,
आपसी भाईचारे व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएँ त्यौहार

ग्वालियर । नवदुर्गा, दशहरा, मोहर्रम व दीपावली का त्यौहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनायें। त्यौहारों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन न करें। भण्डारे सड़कों पर न करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यह अपील जिला स्तरीय शांति समिति ने जिलेवासियों से की है। शांति समिति की बैठक बुधवार की शाम कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सभी एसडीएम व एसडीओपी को थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष व नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा भी मौजूद थे। 
बैठक में तय किया गया कि इस बार सागरताल व रमौआ जलाशय दुर्गा प्रतिमायें व ताजियों के विसर्जन के लिये निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित विसर्जन स्थल पर ही प्रतिमाओं व ताजियों का विसर्जन किया जाए। इसके अतिरिक्त किसी भी जल स्त्रोत पर प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। जैन ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस द्वारा विसर्जन स्थल पर किसी भी प्रकार से दुर्घटना बचाव के लिये पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त लाईट, साफ-सफाई, ध्वनि विस्तारक यंत्र, नॉव व गोताखोरों की व्यवस्था के निर्देश नगर निगम व संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। श्री जैन ने कहा कि  à¤¦à¥à¤°à¥à¤—ा महोत्सव के दौरान लगने वाली सुव्यवस्थित व साफ-सुथरी पण्डालों को पुरस्कृत किया जायेगा। 
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चलने वाले दुर्गा महोत्सव के दौरान कहाँ-कहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जायेंगीं। इसकी सूची पहले से ही प्रशासन व पुलिस को मुहैया करायें। जिससे साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था मुकम्मल कराई जा सके। अधिकारी द्वय ने दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों से भी आग्रह किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों व निर्देशों का स्थानीय लोगों के हित में कड़ाई से पालन करें। पूर्व की भाँति कार्यक्रम स्थल और चल समारोह में डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम गठित कर पण्डालो की जाँच कराएँ तथा यह भी सुनिश्चित करें कि विद्युत कनेक्शन के लिये उपयोग किए जाने वाले तार व अन्य उपकरण की गुणवत्ता ठीक हो। जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। उन्होंने कहा विद्युत समस्याओं के निदान के लिये भी रिस्पोंस टीम गठित करें। 
बैठक में एडीएम शिवराज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी व दिनेश कौशल सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा शहरकाजी अब्दुल हमीद कादरी, कमल माखीजानी, भूपेन्द्र जैन, दीपक शर्मा, विनायक गुप्ता, बसंत गोडियाले, दीपक राजपाल, काजी तनवीर, अख्तर हुसैन कुर्रेशी, व्ही के कुंदवानी, हरिओम शर्मा, राजकुमार दत्ता समेत शांति समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। 
 
दशहरा जुलूस व ताजियों में शस्त्र लेकर चलना प्रतिबंधित 
दशहरा व मोहर्रम के उपलक्ष्य में निकलने वाले चल समारोह में हथियारों का प्रदर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने दशहरा व मोहर्रम आयोजन समितियों से अपील भी की कि वे इस प्रतिबंध का पूर्णत: पालन करें। दशहरा पर प्रतीक स्वरूप अस्त्र-शस्त्र पूजन का ही कार्यक्रम आयोजित करें। रावण दहन करने वाले स्थानों पर भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताजियों के साथ भी हथियारों का प्रदर्शन प्रतीक स्वरूप ही किया जाए। 
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दीपावली के त्यौहार पर बाजारों में चहल-पहल व भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के लिये सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। दीपावली के त्यौहार के लिये पटाखों की बिक्री व्यापार मेला परिसर पर की जायेगी। इन स्थानों पर नगर निगम की फायरब्रिगेड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। त्यौहारों के दौरान आपसी समन्वय के लिये फूलबाग चौराहे पर शांति समिति के सदस्यों के मौजूद रहने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। 
 
ईसाई समाज के कब्रिस्तान पर व्यवस्थाओं के निर्देश 
02 नवम्बर को इसाई समाज द्वारा घोसीपुरा कब्रिस्तान में मृत आत्माओं की शांति के लिये आयोजित की जाने वाली प्रार्थना सभा स्थल पर जरूरी व्यवस्थायें करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
 
गणेशोत्सव के दौरान विसर्जन के लिये चलित जलाशय में सहयोग करने वाले अधिकारियों व समाजसेवियों को शांति समिति की बैठक में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें एडीएम शिवराज वर्मा, शहर के तीनों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर निगम से रिंकेश वैश्य व श्री एपीएस भदौरिया तथा एनपी सिंह, एमएल अरोरा, टीएस सक्सेना, पवन दीक्षित, गिरीश शर्मा, पवन कालरा, राजेन्द्र, गिर्राज बंसल, मुकेश अग्रवाल, बेहराजी, अविनाश मिश्रा, जीडी महेश्वरी, कुणाल माहना, राजेश तिवारी व अनिल मिश्रा शामिल हैं। 
 
गणेश उत्सव में ये झाँकी व पण्डाल रहीं अव्वल 
गणेश उत्सव के दौरान लगाई गईं झाँकियों की ग्रेडिंग साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर नगर निगम द्वारा कराई गई। इस ग्रेडिंग में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अचलेश्वर महादेव न्यास प्रथम, श्रीगणेश उत्सव समिति सिद्धि अपार्टमेंट कैलाशविहार द्वितीय व गणेश उत्सव समारोह समिति डीडीनगर डी ब्लॉक तृतीय। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में सुभाषनगर में लगाई गई झाँकी प्रथम, बीजासेन माता खल्लासीपुरा की झाँकी द्वितीय व फोर्ट व्यू कॉलोनी की झाँकी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में महाराज बाडा की टेंट एण्ड लाईट एसोसिएशन की झाँकी प्रथम, टोपी बाजार एसोसिएशन की द्वितीय व नवयुवक मण्डल एसोसिएशन गाड़वे की गोठ की झाँकी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी विजेताओं को सार्वजनिक समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। 

Share This News :