Home > अपना शहर ,
तराना का दो दिवसीय संगीत उत्सव १८ से, नरेन्द्र को दिया जाएगा संगीत संरक्षण सम्मान

ग्वालियर। तराना आर्ट एंड म्यूजिक संस्था द्वारा दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत दिल्ली -ग्वालियर उत्सव २०१७ का आयोजन आईआईटीटीएम जीवाजी विश्वविद्यालय के पास १८ सितंबर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री को संगीत संरक्षण अवार्ड भी दिया जाएगा। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए तराना आर्ट एंड म्यूजिक के मप्र के जोनल प्रभारी जयनारायण श्रीवास्तव मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत चौधरी ने बताया कि इस समारोह में मप्र के नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी , साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, सभापति नगर निगम राकेश माहौर, कमिश्रर ग्वालियर संभाग एसएन रूपला, कलेक्टर राहुल जैन, कमिश्रर नगर निगम विनोद शर्मा, निदेशक आईआईटीएम संदीप कुलश्रेष्ठ तथा सीईओ स्मार्ट सिटी ग्वालियर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संस्कार भारती के योगेन्द्र बाबा, संत कृपाल सिंह महाराज और रामकृष्ण आश्रम के स्वामी सुप्रदीप्तानंद भी मौजूद रहेंगे। 
जयनारायण श्रीवास्तव गुडडू ने बताया कि १८ सितंबर को सायं छह बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन के साथ ही गणेश वंदना, शारदा नाद विद्यामंदिर रामकृष्ण आश्रम द्वारा किया जाएगा। स्वागत गीत रविन्द्र संगीत निकेतन आनंद नगर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के  à¤¡à¥‰. अनंत पुरंदरे द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को संगीत संरक्षण सम्मान २०१७ से नवाजा जाएगा। कार्यक्रमों में कुमारी रितोजा चौधरी का कथक नृत्य, संगीत सम्राट श्री चतुरलाल के प्रपौत्र प्रांशू चतुरलाल का तबला वादन, पदमश्री विदुषी श्रीमती सुमित्रा गुहा का गायन तथा पदमश्री विरजू महाराज कथक सम्राट की पुत्री कथक गुरू सुश्री ममता महाराज एवं कुमारी शिन्जनी कुलकर्णी का कथक नृत्य होगा। 
समारोह में दूसरे दिन १९ सितंबर को मप्र के नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह  à¤…तिथि  à¤¹à¥‹à¤‚गी। इस अवसर पर जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी , साडा अध्यक्ष राकेश जादौन भी मौजूद रहेंगे। इसके उपरांत गणेश वंदना विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार द्वारा, डॉ. मुकेश सक्सेना के शिष्य विजय सेठ एवं विनायक शुक्ला की तबला पर जुगलबंदी, रायगढ़ घराना कथक डॉ. भगवानदास माणिक के शिष्य मानवमहंत द्वारा, पदमश्री पंडित विदुषी रंजना गोहर की शिष्य कुमारी प्रज्ञा घोष का ओडसी नृत्य तथा पदमश्री पंउित विश्वमोहन भटट के पुत्र सलिल भटट की सात्विक वीणा वादन के बाद पितृमोक्ष में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि एवं दो मिनट का मौन रखा जाएगा। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी जगदीश गुप्त, तराना दिल्ली के रविन्द्र लोधे, आशीष चौहान, रामेश्वर भदौरिया, संदीप शर्मा होटल सेल्स मैनेजर, दलवीर सिंह होटल डेजर्ट पाम, वीडी मानिक और कायम गुरू भी मौजूद  à¤°à¤¹à¥‡à¥¤ 

Share This News :