Home > अपना शहर ,
कला विश्वविद्यालय में भी सुना गया प्रधानमंत्री के संदेश को

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद द्वारा विश्व धर्म संसद शिकागो में दिये गये भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शन के चैनल के माध्यम से युवाओं के नाम दिये गये संदेश को प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रदर्शन राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में भी हुआ। कार्यक्रम को प्रदर्शित करने का संयोजन मनीष करवडे और डाॅ. हिमांशु द्विवेदी ने किया। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने प्रभारी कुलसचिव उमाशंकर कुलश्रेष्ठ सहित समस्त विभागों के प्रभारी, शिक्षकगण, संगीतकार, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

Share This News :