Home > अपना शहर ,
श्रीमद् भागवत कथा मंगल से, कलश यात्रा निकलेगी

ग्वालियर। महर्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास के तत्वावधान में 12 से 18 सितम्बर तक अपरान्ह साढ़े तीन से सायं साढे सात बजे तक फूलबाग मैदान ग्वालियर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 
कथा व्यास श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर महंत वैष्णवी साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती श्रीवृन्दावन होंगी। श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा 12 सितम्बर को प्रातः 8 बजे श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर ज्येन्द्रगंज, नदीगेट, शिंदे की छावनी, माॅल मार्ग होते हुए कथा स्थल फूलबाग मैदान पर समापन होगा। 
कार्यक्रम के संरक्षक एवं स्वागत अध्यक्ष, भाजपा नेता, पार्षद जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार, आयेाजन अध्यक्ष राम पाण्डे एवं सचिव सुनील पहाड़िया ने बताया कि 13 सितम्बर को सायं 8 बजे से फूलबाग मैदान पर आध्यात्मिक कवि सम्मेलन होगा और 12 से 18 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। 
डाॅ. सिकरवार ने बताया कि कथा ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 सितम्बर को कलश यात्रा, भागवत कथा का महात्म्, 13 सितम्बर को नारद चरित्र, श्री शुकदेव आगमन, 14 सितम्बर को धु्रव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 15 सितम्बर को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 16 सितम्बर को माखन चोर लीला, गोवर्धन उत्सव, 17 सितम्बर को रूक्मणि विवाह, 18 सितम्बर को सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई, 19 सितम्बर को हवन पूर्णाहुति प्रातःकाल एवं शाम 4 बजे से भण्डारा होगा।

Share This News :