Home > अपना शहर ,
भाजयुमो के खेलेगा मप्र खेलेगा भारत की संभागीय टीम भोपाल रवाना

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे स्टेशन पर भाजयुमो के कार्यक्रम खेलेगा मप्र खेलेगा भारत में संभाग स्तर के चयननित खिलाडी भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना हुए। 
दुबे ने बताया कि खिलाडियों की संभाग स्तरीय टीम के रवाना होने से पूर्व स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रतीक शर्मा आदि नेताओं ने खिलाडियों को माला पहनाकर स्टेशन से भोपाल के लिए रवाना किया। 

Share This News :