Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
प्रद्युम्न के मर्डर से पहले स्कूल टॉयलेट में मौजूद थे ये लोग

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न ठाकुर मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं. हत्या आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार वारदात से पहले ही टॉयलेट में मौजूद था. उस समय तीन बच्चे और एक माली भी थे. उनके जाने के बाद अशोक ने प्रद्युम्न के साथ कुकर्म की कोशिश की और उसकी हत्या कर दी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दिन ताइक्वांडो प्रैक्टिस के लिए तीन छात्र अपने कपड़े बदलने के लिए टॉयलेट में पहुंचे थे. उनके साथ स्कूल का एक माली भी मौजूद था. अशोक भी उसी समय टॉयलेट में पहुंचा और माली सहित छात्रों के जाने का इंतजार करने लगा. जैसे ही चारों लोग बाहर निकले वह प्रद्युम्न के साथ कुकर्म करने की कोशिश करने लगा.

इन तीनों छात्रों और माली को इस मामले में मुख्य गवाह माना जा रहा है. हालांकि, प्रद्युम्न का परिवार पुलिस थ्योरी को सिरे से नकार रहा है. उनका कहना है कि इस वारदात में सिर्फ अशोक शामिल नहीं है, इसके पीछे गहरी साजिश है. प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर को भरोसा नहीं हो रहा है कि उसके बेटे को स्कूल बस के कंडक्टर ने मारा है.वहीं, इस केस की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट गुड़गांव पुलिस को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में रेयान इंटरनेशनल स्कूल की कई कमियां सामने आई है. सबसे बड़ी बात ये कि स्कूल कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं. यहां तक की स्कूल बाउंड्री वॉल टूटी हुई है, जिससे अंदर आना-जाना बेहद आसान था.

Share This News :