Home > अपना शहर ,खास खबरे,
कैण्डल जलाकर दी पत्रकार गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

ग्वालियर। सच बोलने वाले पत्रकारों को खुले आम गोली मारी जा रही है और सरकारें आंखें मूंदे बैठी हैं।  à¤†à¤œ के मौजूदा हालातों में जिस तरह सच बोलने पर गोली मारी जा रही हैए अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का जो गला घोंटा जा रहा है उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। यह बात वरिष्ठ पत्रकार राम विद्रोही ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में प्रेस क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और कैण्डल मार्च के दौरान कही। 
प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पत्रकार सुश्री गौरी लंकेश के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए शनिवार को शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में सुश्री लंकेश को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सम्राट, राकेश पाठक, सुरेश दण्डोतिया, सुरेन्द्र माथुर, जावेद खान व अन्य लोगों ने श्फासीवादी तत्वों द्वारा पेश किए जा रहे हिंसा के खतरों के खिलाफ नहीं झुकने और गौरी की तरह ही निडर रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश में एक ही तरह का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की चीजों के हम गवाह बन रहे हैं। 
गौरी लंकेश ने सिर्फ इसको देखा ही नहीं, इसको लिखा और इसकी आलोचना भी की। सभी का कहना था कि इसके लिए पत्रकारों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कैण्डल जला कर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। 
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अजय मिश्रा, अशोक पाल, संजय त्रिपाठीए राजेश अवस्थी लावा, विजय पाण्डे, श्याम पाठक, करन मिश्रा, कपिल श्रीवास्तव, सोनू भदौरिया, कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सुधीर गुप्ता, पूर्व पार्षद आनंद शर्मा, सतीश शाक्यवार, कपिल शर्मा, विष्णु अग्रवाल, अजय इंग्ले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी और पत्रकार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि गौरी लंकेश की बेंगलुरू में उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Share This News :