Home > अपना शहर ,
श्रीमद भागवत के लिए भूमिपूजन संपन्न ,१२ को निकलेगी कलश यात्रा

ग्वालियर। महर्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास द्वारा १२ से १८ तक होने वाली सातवीं श्रीमद भागवत कथा का भूमि पूजन फूलबाग मैदान पर आज संतगणों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर दंदरौआ à¤•े महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, गंगादास की बडी शाला के महंत रामसेवक दास महाराज पंडित गोपाल दुबे, एवं संत कृपाल सिंह महाराज मौजूद रहे। 
न्यास के सचिप सुनील जैन पहाडिया ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा महात्सव में कथा व्यास के रूप में वैष्णवी साध्वी प्रज्ञा भारती महामंडलेश्वर अपनी वाणी से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगी। भूमि पूजन में मुख्य संरक्षक वृंदावन सिंह सिकरवार, स्वागताध्यक्ष डा्ॅ. सतीश सिंह सिकरवार, संयोजक विजय कब्जू, समन्वयक रश्मि पुरोहित, न्यास के अध्यक्ष डॉ. राम पाण्डे, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, एलएन रिछारिया, श्रीमती सुनीलम चतुर्वेदी, तथा न्यास के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं यजमानगण उपस्थित रहे। श्रीमद भागवत कथा की कलश यात्रा १२ सितंबर को प्रात: साढे सात बजे श्री अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर ज्येन्द्रगंज, राजीव प्लाजा, शिंदे की छावनी, दीनदयाल मॉल होती हुई कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी। श्रीमद भागवत कथा के तहत यजमानों द्वारा प्रात: सात से दस बजे तक पूजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर साढे तीन बजे से साढे सात बजे तक रहेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में संयोजक विजय कबजू, सुनील जैन, एलएन मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, नवीन पाराशर मौजूद रहे। 

Share This News :