Home > अपना शहर ,
जेसी सप्ताह: जेसीआई सुरभी ने मर्सी होम में किया भोजन वितरण

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर सुरभी का जेसी सप्ताह शनिवार से शुरू हुआ। जेसी सुरभी ने स्काउट गाइड में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। वहीं सप्ताह के दूसरे दिन मर्सी होम पुतली घर पर जाकर भोजन का वितरण किया गया। 
१० सितंबर को दूसरे दिन कार्यक्रम में सुरभी की अध्यक्ष गरिमा मोर, श्रीमती रति जैन, जेसीआई प्रमुख कविता सोनी, अंजली बत्रा, मनी अग्रवाल, राखी गेडा एवं राखी सेजरिया आदि जेसी कार्यकर्ता मौजूद रही। जेसीज के एक सप्ताह के कार्यक्रम १५ सितंबर तक चलेंगे। 

Share This News :