Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मोहन प्रकाश हटाए गए, दीपक बाबरिया नए प्रभारी

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को हटा दिया है। उनके स्थान पर महासचिव दीपक बाबरिया और दो सचिवों जुबेर खान व संजय कपूर को मप्र कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाया गया है।

यही नहीं मध्यप्रदेश की महिला कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाते हुए असम से सांसद सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव व सचिव की नियुक्ति को लेकर दो दिनों से दिल्ली में एआईसीसी में बैठकें चल रही हैं। पीसीसी चीफ अरुण यादव शुक्रवार को दिनभर वहां बैठकों में व्यस्त थे। शनिवार को भी बैठकों का दौर चलता रहा। यादव के भोपाल आने के बाद भी एआईसीसी से उनका लगातार संपर्क बना रहा। सुबह से दोपहर में तीन से चार मर्तबा उनकी हाईकमान से बातचीत हुई। उन्होंने संकेत दे दिए थे कि प्रभारी महासचिव व सचिव को बदला जा रहा है।

Share This News :