Home > अपना शहर ,
घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला

ग्वालियर। घोसीपुरा में पुरानी रंजिश पर से सशस्त्र युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। युवक को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बहोड़ापुर थाना पुलिस के मुताबिक घोसीपुरा में निक्कू उर्फ सोनू पुत्र सीयाराम उम्र 18 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है। निक्कू का बहोड़ापुर में रहने वाले अमित राठौर से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में विवाद के चलते पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसके चलते बीती शाम को दोनों गुट आमने - सामने आ गए। तब मुंहवाद होने के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद अमित राठौर ने अपने साथी आकाश तिवारी, तोता जाटव व पुरुषोत्तम जाटव के साथ हथियारों से लैस होकर निक्कू के घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके चलते उसके पेट व जांघ में गंभीर घाव हो गए। इसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अमित राठौर, आकाश तिवारी, तोता जाटव व पुरुषोत्तम जाटव के खिलाफ धारा 452, 307 व 3 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।

Share This News :