Home > अपना शहर ,
नेशनल लोक अदालत में मृतक फौजी की पत्नी व बच्चों को 65 लाख की राशि अवार्ड

ग्वालियर। अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री एके सोहाने की अदालत ने राष्ट्रीय लोक अदालत में आर्मी हवलदार गजराज सिंह दादोरिया की दुर्घटना में मौत के बाद मृतक की पत्नी को 65 लाख रूपये क्लेम की राशि बीमा कंपनी से दिलवाई है। 
गजराज सिंह दादोरिया 5 मई 2015 को बुलपुरा से ग्वालियर के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे पीछे से Bolero Pickup गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसके कारण बाद में उनकी मौत हो गई थी। हवलदार की मौत के बाद उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला देवी और परिजनों की ओर से ड्राइवर और बीमा कंपनी पर सवा करोड़  à¤°à¥à¤ªà¤¯à¥‡ का क्लेम किया गया था। जिसका निराकरण आज राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर सत्र न्यायाधीश श्री ए के सोहाने की अदालत में करते हुए मृतक फौजी की पत्नी को 65 लाख रुपये की राशि अदा करने के आदेश दिए हैं। 
यह राशि मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। इस लोक अदालत में अपर  à¤¸à¤¤à¥à¤° न्यायाधीश श्री सोहाने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जावेद खान भी मौजूद थे। जिन्होंने आपसी सहमति से क्लेम दिलवाने में पीड़ित पक्षकार की मदद की। मृतक फौजी के परिवार में आश्रित के रूप में पत्नी के अलावा तीन बच्चे है।

Share This News :