Home > अपना शहर ,
कलेक्ट्रेट पहाड़ी से हाइवे तक लगाए जाएंगे 2000 वृक्ष

ग्वालियर। महानगर को हरा-भरा बनाने एवं नगर के प्रमुख मार्गों को हरीतिमा से आच्छादित करने स्वतंत्रता सेनानी चन्दरलाल टेलर मास्टर की पुण्य स्मृति में एक सौ वृक्ष लगाकर हरियाली महोत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट गेट से हाइवे तक 2000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।
हरियाली महोत्सव का शुभारम्भ  à¤®à¤‚गलवार, 12 सितंबर को सायं 5 बजे ग्वालियर जिले के कलेक्टर राहुल जैन कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानन्द नीडम के जीवनवृती कार्यकर्ता अनिल सरोदे करेंगे। 
 

 

 

Share This News :