Home > अपना शहर ,
बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला बनाएं रखेंः अतुल

आईटीएम यूनिवर्सिटी में इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन कप-2017 का शुभारंभ 
ग्वालियर। देश में फ्लोरबाॅल अब तेजी से खेल की दुनिया में उभर रहा है। खासकर इस साल हुए इंटरनेशनल फ्लोरबाॅल चैम्पियनषिप में चाइना जैसी सशक्त टीम को शिकस्त देकर विष्वपटल पर इंडिया ने फ्लोरबाॅल में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। इसलिए फ्लोरबाॅल खिलाडियों को अपने बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला लगातार बनाए रखना होगा।
यह कहना था इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन के अध्यक्ष अतुल गुप्ता का, जो इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन कप-2017 के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। देश के  à¤¦à¤¸à¤µà¥‡à¤‚ नेशनल फ्लोर बाॅल टूर्नामेंट, दो नेशनल लेवल के टूर्नामेंट, मैन-वुमन क्लब मैचेस और गल्र्स ओपन नेशनल फ्लोरबाॅल चैम्पियनशिप-2017 आयोजित करने के बाद आईटीएम यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश में पहली बार होने वाले इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन कप-2017 का शुक्रवार से शुभारंभ हो चुका है। इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन द्वारा मध्यक्षेत्र फ्लोरबाॅल एसोसिए शन के सहयोग व आईटीएम यूनिवर्सिटी की मेजबानी में फोर्थ इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन कप-2017 का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर आईटीएम यूनिवर्सिटी के चांसलर रमाशंकर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलते वक्त भविष्य के लिए चिंतित नहीं होना चाहिए वरना वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। सिर्फ खेलभावना और लगन से खेलते जाएं उनका भविष्य अपने आप सफल रूप से साकार हो जाएगा। समारोह में इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन के जनरल सेकेट्ररी प्रदीप सिंह, आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ कमलकांत द्विवेदी, रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन मध्यक्षेत्र फ्लोरबाॅल एसोसिएषन के सेकेट्ररी पंकज तिवारी ने किया। 
इस काॅम्पटीशन में देश की आठ टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि इसमें सभी टीमें नेशनल टूर्नामेंट में क्वालिफाईड है। 
 
पहले दिन विजेता बनी एमपी और दिल्ली
फेडरेशन कप के शुरूआती पहले मुकाबले में ग्राउंड पर मैन्स टीम एमपी और यूपी उतरीं। एमपी टीम के खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और षानदार खेल प्रदर्शन से यूपी की टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। एमपी ने 23 गोल दागकर अपना विजयी पताका फहराया। वहीं दूसरे मैच हरियाणा और दिल्ली मैन्स टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए मैच खेला। आखिर में 4 गोल से दिल्ली टीम ने मैच अपने खाते में लिया। देर रात अन्य टीमों के बीच भी मुकाबले चलते रहे।

Share This News :