Home > अपना शहर ,
अमृत योजना में कार्य करने वाली फर्मों के प्रतिनिधियों ने निगमायुक्त से की भेंट

ग्वालियर । अमृत परियोजना के अंतर्गत ग्वालियर शहर के लिए सीवरेज एवं पेयजल की कार्य योजनाओं के टेन्डर स्वीकृत हो चुके हैं। जिन कम्पनियों के टेन्डर स्वीकृत हुए हैं उनके प्रतिनिधियों के साथ निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित ठेकेदारों एवं अन्य अधिकारियों केा दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव एवं ईजीएस के अधिकारी अखिलेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
 à¤¬à¤¾à¤² भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने सभी संबंधित निविदाकारों से कहा कि समस्त निविदाकार अपना वर्क प्लान प्रस्तुत करें एवं शीघ्र अनुबंध स्थापित करें। बैठक में लश्कर और ग्वालियर क्षेत्र हेतु 145 एमएलडी एवं 4 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य, साथ ही 35 किलोमीटर की नई सीवर लाइन डालने एवं 60 किलोमीटर की पुरानी सीवर लाइनों को बदलने का कार्य करने वाली कम्पनी मेसर्स एनविराड-जिओ मिलर जेवी कानपुर उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि आशीष कुमार उपस्थित रहे। वहीं ग्वालियर पूर्व में 65 एमएलडी एवं 8 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य, साथ ही 140 किलोमीटर की नई सीवर लाइन डालने एवं 40 किलो मीटर पुरानी सीवर लाइनों के कार्य करने के लिए मेसर्स जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी गुजरात के प्रतिनिधि श्री संजय बिरानी उपस्थित रहे।
 à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में जलप्रदाय के पैकेज 2 के तहत वार्ड क्रमांक 1 से 7 तक जलवितरण कार्य, 160 एमएलडी जलशोधन संयंत्र निर्माण कार्य, 43 नवीन पानी की टंकियों के निर्माण कार्य करने के लिए मेसर्स विष्णु प्रकाश पुंगलिया जोधपुर राजस्थान के प्रतिनिधि संजेश चैधरी उपस्थित रहे। वहीं जलप्रदाय के पैकेज 1 के तहत तिघरा से जलाल पुर तक राॅ वाटर लाने का कार्य जिसमें 20 किलोमीटर की 1600 एमएम व्यास की वाटर लाइन डालने एवं पुरानी लाइनों की मरम्मत का कार्य करने के लिए मेसर्स कंक्रीट उद्योग झांसी उत्तर प्रदेश रमेश कुमार उपस्थित रहे।

Share This News :