Home > अपना शहर ,
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में समय सीमा में कराएं विकास कार्य

ग्वालियर । ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य समयसीमा में पूर्ण कराए जाएं तथा अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि विकास कार्यों की गुणवत्ता मानक अनुरुप हो। उक्ताशय के निर्देश दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने आज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निगम अधिकारियों को दिए।
बैठक में एसडीएम विजयराज, स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती विदिशा मुखर्जी, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मुख्य समन्वयक अधिकारी प्रेम पचैरी, प्रभारी उपायुक्त सुशील कटारे, पीएचई के सहायक यंत्री केसी अग्रवाल, श्री त्रिपाठी, भवन अधिकारी सुरेश अहिरवार, परियोजना अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव, विद्युत प्रभारी देवीसिंह राठौर सहित विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बालभन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में विधायक कुशवाह ने वार्ड वार विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। विधायक श्री कुशवाह ने विधानसभा क्षेत्र मे ंपेयजल की समस्या के निराकरण के लिए किए जा रहे कार्योंं को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर नलकूप खनन होने हैं उन्हें शीघ्र कराएं जाएं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विधायक निधि के नलकूपों का खनन भी शीघ्र कराया जाए। वहीं टैंकर से पानी सप्लाई को लेकर विधायक कुशवाह ने निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था की जाए तथा इसके लिए 4 या 5 टैंकर जो भी आवश्यक हैं वह उन्होंने अपनी निधि से देने की बात कही। 
बैठक में विधायक कुशवाह ने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत होने वाले विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही कुशवाह ने दक्षिण विधानसभा के विभिन्न वार्डों में अनेक स्थानों एवं गलियों में होने वाले सीसी रोड निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा शीघ्र कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में अमृत योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा यह भी पूछा की अमृत येाजना में कौन कौन से नाले हैं एवं सीवर लाइन हैं। इसके साथ ही निर्देश दिए कि जो भी बडे एवं आवश्यक नाले अमृत योजना में शामिल नहीं हैं उन्हें शामिल करें तथा उनका प्रस्ताव बनाकर निर्माण कराएं। वहीं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले अन्य छोटे छोटे कार्य भी तत्काल पूर्ण कराए जाएं।
 
स्मार्ट सिटी में होने वाले कार्यों का प्रजेन्टेशन देखा
बाल भवन में समीक्षा बैठक के दौरान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले विकास कार्यों की जानकारी सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने विधायक श्री कुशवाह को दी। पीडीएमसी के दिग्विजय जी, सुश्री श्वेता शर्मा एवं सुमन सेन शर्मा ने स्मार्ट सिटी के तहत महाराज बाडे एवं अन्य स्थानों पर होने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी के तहत 2250 करोड रुपए के कार्य कराने के प्रस्ताव तैयार हो गए है। जिसमें जिसमें विधायक कुशवाह ने हनुमान बांध से स्वर्णरेखा पर छप्परवाले पुल होते हुए शर्मा फार्म तक लगभग 12.50 किमी का फलाईओवर ब्रिज बनाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही कुशवाह ने अन्य बिन्दुओं पर भी अपने सुझाव अधिकारियों को दिए।

Share This News :