Home > अपना शहर ,
निगम आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये स्थल का किया निरीक्षण

ग्वालियर । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा शीघ्र ही आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से आवास निर्माण हेतु सचिन तेंदुलकर मार्ग के आगे मेहरा में शासकीय भूमि आवंटित की गई है। नगर निगम आयुक्त  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा ने नगर निगम के इंजीनियरों के साथ शुक्रवार को मेहरा में आवंटित भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवास निर्माण के लिये प्रक्रिया तेजी से करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने निरीक्षण के दौरान निगम द्वारा सिटी सेंटर में बनाई गई मल्टी लेवल पार्किंग, तेंदुलकर मार्ग पर निगम आयुक्त निवास के लिये आवंटित भूमि के साथ ही मोतीमहल में स्थित निगम म्यूजियम और बैजाताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री प्रदीप चतुर्वेदी पीआईयू सेल के प्रभारी पवन सिंघल, पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल, सहायक यंत्री सतेन्द्र सिंह और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा ने सिटी सेंटर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टी लेवल पार्किंग चालू करने हेतु कार्रवाई यथाशीघ्र की जाए। इसके साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग में उपलब्ध कॉमर्शियल उपयोग की जगह को देने हेतु टेण्डर की कार्रवाई की जाए। शर्मा ने मल्टी लेवल पार्किंग के सामने की सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग के दोनों ओर शाइनिंग बोर्ड लगाने को कहा। 
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त निवास के लिये तेंदुलकर मार्ग पर उपलब्ध जगह पर मैरिज गार्डन तैयार करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। नगर निगम आयुक्त ने उक्त स्थान की साफ-सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मेहरा गाँव में प्रधानमंत्री आवास के लिये उपलब्ध भूमि के उपयोग की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। मोतीमहल म्यूजियम और बैजाताल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उपलब्ध स्थान का पर्यटन की दृष्टि से उपयोग करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Share This News :