Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
IB का खुलासा: हनीप्रीत की हो सकती है हत्या

नई दिल्ली: गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार उसकी बेटी हनीप्रीत को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने बड़ा खुलासा किया है। आईबी ने दावा किया है कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है। हनीप्रीत को ढूढने के लिए पुलिस द्वारा कई जगह छापेमारी भी की जा रही है।आपको बतां दे कि हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी। पुलिस ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि हनीप्रीत, राम रहीम को भगाने के लिए पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने वाली थी। 

Share This News :