Home > अपना शहर ,
विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है: शेजवलकर

ग्वालियर। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा है कि विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं। शहर में चहुमुखी विकास चल रहे हैं। यह उद्गार महापौर ने वार्ड क्र. 57 के अंतर्गत आने वाली ओफो की बगिया में 12 लाख 50 हजार रूपये की लागत से बने सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता पार्षद एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार मौजूद रहे। 
समारोह के मुख्य अतिथि महापौर शेजवलकर ने कहा कि सड़कों के निर्माण में टेण्डर हो चुके हैं और निगम सीमा में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम विकास कार्य कराने में विश्वास रखते हैं और कार्य करके दिखाते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जनता की मांग पर इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया हैं। हम जो वादा काम करने का जनता के बीच करते हैं, उसे पूरा करते हैं। चाहे सीवर, सड़क, बिजली का सफाई की कोई भी समस्या सामने आती है, उसे तत्काल पूरा करवाते है। हम क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्रीय पार्षद निधि कौरव जिस सक्रियता से काम कर रही है और समस्याओं का निराकरण करवाती हैं। वे आगें भी जनता के प्रति समर्पित भाव से काम करती रहेंगी। 
कार्यक्रम में राजेश्वर राव, श्रीमती निधि अवधेश कौरव, छाऊलाल साहू, अवध सिंह धाकरे, प्रदीप गर्ग, धीरेन्द्र सिंह चैहान, राकेश राजौरिया, अनिल शर्मा (बिल्ला), सिरनाम सिंह यादव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, बजरंग भदौरिया, मुरारीलाल सविता, के.के. शर्मा, आशीष साहू, महेश कुशवाह, सुरेन्द्र साहू, गंगाराम प्रजापति, दिनेश पाराशर, प्रताप परिहार, छोटू मण्डेलिया, धर्मवीर जाटव, गिरीश गुप्ता, अंकित कठ्ठल, बृजेश पाठक, अभय कुमार सिंह, दीपेन्द्र यादव, संतोष परिहार, द्वारका जखौदिया, लखनलाल यादव, राकेश श्रीवास, विक्की साहू, मंगल सिंह, छोटे सिंह, सोबरन, राजेश यादव, प्रमोद जाटव, अषोक प्रजापति, गुलाब प्रजापति, करन शाक्य आदि सैंकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निधि अवधेश कौरव ने की। स्वागत भाषण अवधेश कौरव एवं आभार हेमन्त शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र शुक्ला ने किया।

Share This News :