Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
5 पुलिसकर्मियों पर फर्जी एनकाउंटर की कोशिश का आरोप, सस्पेंड

जबलपुर। à¤•्राइम ब्रांच जबलपुर के पांच सिपाहियों पर एक घायल युवक ने फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश कर आरोप लगाया है। घायल आकाश गांवकर का कहना है कि सिपाहियों ने उसे गले के पास गोली मारी और डेढ लाख रुपए लूट लिए। गोली उसके गले को चीरकर कंधे से निकल गई है।

उधर पुलिस आकाश को गोराबाजार का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बता रही है। घटना देर रात चेरीताल इलाके की है, आकाश को सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। घटना की जांच का जिम्मा डीएसपी मनजीत चावला को दिया गया है। डीएसपी जब अस्पताल में घायल से मिलने पहुंचे तो उनके साथ खड़े सिपाही को देखकर आकाश बोला ये भी गोली मारने वालों के साथ शामिल था, आरक्षक का नाम सादिक है।

Share This News :