Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री आज से ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 18 अक्टूबर को ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। श्रीमती माया सिंह इस दिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे एसी एपी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह अपरान्ह 4.30 बजे मिलेनियम प्लाजा गोविंदपुरी में उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरित करेंगी।

श्रीमती माया सिंह ग्वालियर प्रवास के दौरान 19 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे छत्री परिसर में राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। नगरीय विकास मंत्री इस दिन प्रात: 11 बजे विवेकानंद नीडम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बच्चों को भोजन वितरित करने पहुँचेंगी। श्रीमती माया सिंह 20 अक्टूबर को प्रात:काल लगभग 9.30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :