Home > अपना शहर ,खास खबरे,
म.प्र. मानव अधिकार स्थापना दिवस 13 सितम्बर को

ग्वालियर । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ग्वालियर इकाई के तत्वावधान में मध्यप्रदेश मानव अधिकार स्थापना दिवस 13 सितम्बर को जिला न्यायालय परिसर में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 
जिला रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 सितम्बर को सायं 5 बजे से जिला न्यायालय के न्यू मीटिंग हॉल में “मानव अधिकार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मानव अधिकार संरक्षण में प्रासंगिकता” विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, ग्वालियर शहर के प्रबुद्धजन, मानव अधिकार कार्यकर्ता, पैरा लीगल वॉलिन्टियर्स, पैनल अधिवक्ता और मध्यस्थ को सम्मिलित किया जायेगा। 
इसी दिन तहसील और जिला स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिनमें प्रात: 10 से 10.30 बजे के बीच जेल निरीक्षण, तहसील स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, मानव अधिकार और उनके क्रियान्वयन में नागरिकों की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा जिला स्तर पर उक्त विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी।

Share This News :