Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने शिवराज को खुले मंच पर बहस करने की चुनौती दी

 à¤ªà¥‚र्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुले मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। सिंधिया ने  à¤¶à¤¿à¤µà¤ªà¥à¤°à¥€ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान चौहान को विकास के मुद्दों पर आमने-सामने उनके साथ डिबेट करने के लिए खुले मंच पर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 13 वर्षों में कितना विकास किया है और उन्होंने ग्वालियर चंबल संभाग में कितने विकास कार्य किए हैं, इसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहस के लिए आमंत्रित करते हैं। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कैसी योजनाएं हैं जो 10 बरस पहले स्वीकृत हो गई थी काम चालू हो गया था लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इनमें शिवपुरी को पानी दिलाने वाली मणि खेड़ा जल आवर्धन योजना भी शामिल है। सिंधिया ने दावा किया कि पूरे देश में फसल बीमा की सबसे कम राशि मध्यप्रदेश में दी गई है। 23 हजार करोड़ रुपए बीमा कंपनियों को दिया गया था, जिसमें से 16 हजार करोड़ रुपए के दावे में से नौ हजार करोड़ रुपए के दावे ही मान्य किए गए। इसमें भी केवल 45 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। बड़ी बड़ी बिल्डिंग बन गई, लेकिन न तो उनमें उपकरण हैं और ना ही डॉक्टर या अन्य स्टाफ। 

Share This News :