Home > अपना शहर ,
जे.ए.एच. में 28 वेन्टीलेटर क्रियाशील

ग्वालियर । ग्वालियर संभाग के आयुक्तएस.एन. रूपला ने गजराराजा मेडीकल कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वेन्टीलेटर किसी भी हाल में खराब नहीं रहना चाहिये। कोई वेन्टीलेटर खराब हो तो उसे तत्काल ठीक कराया जाये। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिये। 
संभागीय आयुक्त रूपला ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं गजराराजा मेडीकल कॉलेज के अधीक्षक को निर्देशित किया है कि अस्पताल में जितने भी वेन्टीलेटर है वे सभी ठीक रहना चाहिये। किसी वेन्टीलेटर में अगर सुधार कराया जाना है तो तत्काल सुधार कार्य कराया जाये। वेन्टीलेटर की खराबी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होना चाहिये। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मेडिसिन में 10 में से 6 वेन्टीलेटर चालू है, सर्जरी विभाग में 4 में से चारों चालू स्थिति में है। न्यूरो विभाग में 8 में से 7 वेन्टीलेटर चालू स्थिति में है, इसी प्रकार बच्चों के वार्ड में 5 में से 4 चालू है। ट्रॉमा सेन्टर में भी 4 वेन्टीलेटर चालू स्थिति में है बैठक में बताया गया कि जे.ए.एच. अस्पताल में 28 वेन्टीलेटर चालू स्थिति में है जिनका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के लिये किया जा रहा है। 
संभागीय आयुक्त रूपला ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों और चिकित्सकों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का उपचार पूर्ण गंभीरता से किया जाना चाहिये। मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। 

Share This News :