Home > अपना शहर ,
सिंधिया का नगरागमन पर स्वागत बोले - जीत सत्य की होगी

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि बीजेपी मुझे हराने का ख्वाब देख रही है। हम अपने रास्ते पर चल रहे है। अंततः जीत सत्य की ही होगी। 
इससे पहले गुना सांसद शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आये। स्टेशन पर सिंधिया का कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मंत्री जयभान सिंह पवैया के चुनाव में हराने के जुबानी हमले का अपने सटीक लहजे में जबाब दिया। इसके बाद सिंधिया महल जाकर कुछ देर आराम करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी के लिए रवाना हो गये। 
स्टेशन पर सिंधिया का स्वागत पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, अशोक सिंह, महाराज सिंह पटेल, चंद्रमोहन नागौरी, रामवरण गुर्जर, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, आनंद शर्मा, केसी सिंह राजपूत, लतीफ खान मल्लू आदि कांग्रेसजनों ने किया। 

Share This News :