Home > अपना शहर ,
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में आए 361 आवेदन पत्र

ग्वालियर । एक ही छत के नीचे आम जन की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जन-सुनवाई के क्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 361 आवेदन पत्र दर्ज कराए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह और एडीएम श्री शिवराज वर्मा के नेतृत्व में जन-सुनवाई कलेक्ट्रेट के स्व. टी धर्माराव सभागार में आयोजित की गई। 
जन-सुनवाई के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह को दर्ज कराई। जिस पर उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम डबरा गणेश जैसवाल को दो दिवस में जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बालिकाओं और उनके साथ आए परिजनों को विश्वास दिलाया कि बच्चियों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती या प्रताड़ना नहीं करने दी जायेगी और अगर ऐसा होना पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जन-सुनवाई में बड़ी संख्या में आए लोगों द्वारा 361 आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। जिन्हें पंजीकृत कर संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Share This News :