Home > अपना शहर ,
पडाव थाना प्रभारी यादव ने रेलवे कालोनी में गणेश आरती की

ग्वालियर। रेलवे कालोनी स्थित प्रसिद्ध रामकिंकर हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान आज भगवान गणेश प्रतिमा की आरती पडाव थाने के प्रभारी संतोष सिंह यादव ने उतारी। इस मौके पर उनके साथ रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के विनय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, यशपाल सिंह बैस, आचार्य दिनेश शास्त्री, आदि भी उपस्थित थे। 
मंदिर परिसर में रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजनों के बीच पडाव थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने आरती उतार कर प्रभू से सभी की सुख समृद्धि की कामना की। बाद में उन्होंने मंदिर परिसर में ही भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। आज रामकिंकर हनुमान मंदिर में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ विसर्जन के लिए भी ले जाया गया। 

 

 

Share This News :