Home > अपना शहर ,
ग्वालियर का एक पार्षद सांसद से भी ज्यादा लोकप्रिय

ग्वालियर का एक भाजपाई पार्षद इन दिनों सांसद से भी ज्यादा लोकप्रिय है। आज पार्षद साहब सतीश सिकरवार के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि लोगों के दिलों पर केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर बने बिना भी राज किया जा सकता है।
समूचे शहर की उमड़ी भीड़ ने दिल खोल कर पार्षद सतीश सिकरवार को आर्शीवाद दिया, केक काटा और पार्षद जी ने भी सबके साथ खुशियां बांटी। उन्होंने लगभग 30 से 35 हजार के बीच उमड़े अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को पसंदीदा भोजन भी कराया। इसके अलावा उनके वार्ड के लोगों का तो चूल्हे का न्यौता था ही। 
कुल मिलाकर पार्षद सतीश सिकरवार के जन्मदिवस ने यह साबित कर दिया कि सतीश हर दिल अजीज हैं। à¤¹à¤¾à¤²à¤¾à¤‚कि उनमे अपनी खुद की काबिलियत है और लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजनेता वह स्वयं की मेहनत के बल पर बने हैं। 

Share This News :