Home > अपना शहर ,
मां से झगडा कर किले पहुंचा युवक दुपहिया सहित कूदा, मौत

ग्वालियर। मां से दो हजार रूपए मांगे, मां के नहीं देने पर युवक बोला कि नहीं दो मैं मरने जा रहा हूं। युवक एक्टिवा लेकर किले पर पहुंचा और वहां पर एक्टिवा सहित कूद पडा। नीचे गिरते ही युवक की मौत हो गई और एक्टिवा टूट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार रविवार को लगभग १२ बजे किले की तलहटी में उरवाई गेट के पास बने बिजली के पावर स्टेशन के पास जोर की आवाज सुनाई दी। आवाज सुन आसपास खडे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक खून में लथपथ पडा है उसके पास एक एक्टिवा भी टूटी पडी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली उसमें युवक का आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान विनय नगर सेक्टर तीन निवासी वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया के रूप में हुई । उधर पुलिस ने जब मृतक युवक की सूचना परिजनों को दी तो पता चला कि वह अपनी मां से लडकर गया था और कह रहा था कि वह मरने जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में दुर्घटना और हत्या दोनों थ्योरी पर काम कर रही है। पुलिस का मानना है कि वीरेन्द्र क्या किले पर अकेला गया था। या कोई दोस्त भी उसके साथ थे। हालांकि पुलिस को परिजनों के अनुसार आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस व्लू व्हेल गेम की थ्यौरी पर भी जांच कर रही है। 

Share This News :