Home > अपना शहर ,
भाजपा की साइकिल रैली के आयोजन को लेकर वृह्द बैठक संपन्न

ग्वालियर। भाजपा की एक वृह्द बैठक संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर संपन्न हुई। भाजपा की एक वृह्द बैठक में आगामी 17 सितंबर को भाजपा द्वारा आयोजित साइकिल रैली को लेकर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि इस वृह्द बैठक में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महानगर द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस साइकिल रैली के संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी रहेंगे। 
आज भाजपा की वृह्द बैठक में साइकिल रैली के बारे में बताते हुए साइकिल रैली के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को सुबह 8 बजे कटोराताल से एक बडी साइकिल रैली शुरू होगी ।  à¤‡à¤¸ रैली में महानगर के विभिन्न संस्थाओं के सदस्य, खिलाडी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। 
सोलंकी ने रैली के रूट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली कटोराताल से शुरू होकर जयेंद्रगंज चौराहे पर पहुंचेगी वहां से दालबजार, नया बाजार होती हुई लोहिया बाजार से निकलकर पाटनकर चौराहे से दौलतगंज, महाराज बाडा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग से निकलकर महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर समाप्त होगी। 
रैली के आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एवं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने संकल्प से सिद्धि के कार्यक्रम पूरे देश में आयोजन कराने का आव्हान देश की जनता से किया है। 
शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही रैली के सफल आयोजन के लिए मंडलों की अलग अलग बैठकें होंगी एवं मंडलों में रहने वाले कार्यकर्ता बंधु मतदान केंद्र तक जाकर साइकिल रैली के आयोजन के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे एवं अधिक से अधिक नौजवान साथी रैली में भाग लेने के लिए आग्रह भी करेंगे और मुझे उम्मीद है कि 10 हजार से भी अधिक से संख्या में भाग लेकर यह साइकिल रैली संपन्न होगी। 
इस बैठक में भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडलों के मंडल अध्यक्षगण, महामंत्रीगण, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, सैनिक प्रकोष्ठ, पिछडा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।   

Share This News :