Home > अपना शहर ,
बाल कलाकारों के धार्मिक नृत्य ने कलाप्रेमियों का मनमोहा

ग्वालियर। तरुण मित्र परिषद द्वारा एक बाल कलाकार नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जवाहर पार्क, लक्ष्मी नगर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता मे 21 बाल कलाकारों ने अपनी  à¤…नूठी कला का प्रदर्शन कर सभी उपस्थित कला प्रेमियों का मन मोह लिया। 
श्रद्धा सदन, हस्तिनापुर के संयोजक सुभाष जैन घी वालों ने प्रतियोगिता मे विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि देश की कला एवं संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से आयोजित यह नृत्य प्रतियोगिता एक ओर तो सभी का मनोरंजन कर रही है, वहीं दूसरी ओर नन्हें बच्चों को अपनी कला निखारने का सुअवसर प्रदान कर रही है। मंच  à¤¸à¤‚चालन अतिवीर राजेन्द्र प्रसाद जैन ने किया। 
संयोजिका ऊषा जैन के अनुसार निर्णायक मंडल में राधा, लवली व सविता जैन ने अलीशा, आशी, परी, भव्या, स्तुति व नमीता जैन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया। मिथलेश व अंजली जैन के निर्देशन में संयोजित कार्यक्रम में मंदिर प्रधान नेम चंद जैन, मंत्री प्रवीण जैन, परिषद के संगठन सचिव राकेश जैन, आलोक जैन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Share This News :