Home > अपना शहर ,
शिक्षक दिवस पर 17 सौ शिक्षकों का होगा सम्मान

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जनउत्थान न्यास शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को शाम 3 बजे से डाॅ. भगवत सहाय मेडीकल सभागार में शहर के 17 सौ (1700) शिक्षकों का à¤¸à¤®à¥à¤®à¤¾à¤¨ करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कृपाल सिंह महाराज करेंगे। सुमावली भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) विशिष्ट अतिथि होंगे। शनिवार को न्यास की हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया तथा कार्यकर्ताओं को बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी गई।
न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने बताया कि सम्मान समारोह मे शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसलिए सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए 18 टेबिल लगाई जाएंगी तथा मंच पर अतिथियों द्वारा माला पहनाकर, शाॅल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन साथियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे समय पर पहुंचकर उसे पूरी तत्परता से निभाएं। शिक्षक सम्मान समारोह अब तक का सबसे बडा सम्मान समारोह होगा। पहले सत्रह सौ शिक्षक थे, अब बढ़कर इनकी संख्या 17 सौ  à¤¹à¥‹ गई à¤¹à¥ˆà¥¤ इस वृहद सम्मान समारोह में सहभोज का भी आयोजन किया गया है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि à¤¶à¤¿à¤•्षक à¤¦à¥‡à¤¶ à¤•ा निर्माण करता है, हम सब का दायित्व बनता है कि उनका सम्मान गरिमापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पूर्व राष्ट्रपति स्व. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती पर आयोजित शिक्षक दिवस पर सभी गुरूओं का द्वार पर तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष भाजपा नेता, प्र्षद डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यास ने बड़े स्तर पर à¤¶à¤¿à¤•्षकों à¤•ा सम्मान जिसमें 17  à¤¸à¥Œ à¤¶à¤¿à¤•्षकों  à¤•ा à¤šà¤¯à¤¨ किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन में महिला व पुरूष शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा हैं। इस आयोजन के लिए शिक्षकों की एक चयन समिति बनाई गई है, जिसने शिक्षकों का इस सम्मान के लिए चयन किया। बैठक में सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव एवं कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सुरेश नीखरा, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, आर.डी. महोविया, कुबेर सिंह यादव, आशीष साहू, सुरेन्द्र साहू, रघुनंदन सिंह तोमर, कमल किशोर पाठक, मुरारी लाल सविता, लाखन सिंह चैहान, नरेश कौशिक, कमलेश सोनी, मनोज शुक्ला, बृजेश पाठक, आशू तोमर, भगवान दास पलिया, भुवनेश सारस्वत, अभय कुमार सिंह, अंकित कठ्ठल, प्रताप परिहार, अनीस मंसूरी, राजकुमार, अविनाश पवार, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।     

Share This News :