Home > अपना शहर ,
प्रभात झा भी ऐनवक्त पर बनाये जा सकते हैं मंत्री

केन्द्रीय मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चल रही उठापटक के बीच अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का नाम भी तेजी से चल पड़ा है। ऐनवक्त पर उन्हें भी मंत्री बनाये जाने का काॅल आ सकता है। मुख्यमंत्री से लेकर संघ के नेताओं ने उनके नाम की पैरवी की है।
2019 के महासंग्राम से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपनी टीम को दुरूस्त करने में लगे है। इसके लिए वह बड़ा फेरबदल करने जा रहे है। वह ऐसी टीम बनाना चाह रहे है जिसके बूते वह 2019 की बेतरणी पार कर सकें। सोच समझकर मंत्रीमंडल में चेहरों को शामिल करने की कवायद चल रही है। इसी कवायद के बीच मप्र से कई नामों पर चर्चा का बाजार गर्म है। परंतु सबसे पुख्ता नाम प्रभात झा का है, जो केन्द्रीय नेतृत्व की पहली पसंद के रूप में सामने आ रहा है। वही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज ने भी उनके नाम को बल दिया है, जिससे 2018 के चुनावों में उनका रास्ता क्लीयर हो। शिवराज भी चाहते है कि प्रभात झा को केन्द्रीय मंत्री बनाया जाये। 
वहीं नागपुर से मधुर संबंधों के चलते संघ नेताओं ने भी उनके नाम को आगे किया है। अगर प्रभात झा मंत्री बनते है तो वह कामकाज में माहिर है और अधिकारियों से कैसे काम लेना है उन्हें बखूबी आता है। मैनेजमेंट से लेकर हर काम में वह काफी सशक्त है। ग्वालियरवासियों को भी उनके मंत्री बनने पर काफी उम्मीदे हैं।   

Share This News :