Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
अमित शाह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मीटिंग की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10 बजे अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे. इससे पहले बैठकों का दौर जारी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज संभावित मंत्रियों से मिलेंगे. बैठक में इस्तीफा देने वाले मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. संघ की बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह वृंदावन में थे, वो आज लौटेंगे, जिसके बाद ये बैठक होगी. दिल्ली रवाना होने से पहले अमित शाह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ भी दूसरे दौर की मीटिंग की. मीटिंग में मोदी कैबिनेट को लेकर चर्चा की गई.

हाल ही में एनडीए में शामिल हुई जेडीयू के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर संशय बढ़ गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कैबिनेट को लेकर मोदी और नीतीश में कोई बात नहीं हुई है. जेडीयू के शीर्ष नेताओं को अभी तक बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया है.

Share This News :