Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
कैबिनेट विस्तार रविवार को, 6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री नरेंद्र मोदी चीन जाने से पहले रविवार को अपने मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार करेंगे। इस विस्तार के चलते जहां राजीव प्रताप रूडी, फग्गन सिंह कुलस्ते और उमा भारती समेत 6 मंत्रियों के इस्तीफे मांग लिए गए हैं वहीं इनकी जगह नए लोगों को जगह दी जा सकती है। कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार रात अपने इस्तीफे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंपे हैं।

इनमें जल संसाधन मंत्री उमा भारती, कलराज मिश्र, महेंद्रनाथ पांडेय, कौशल विकास और राजीव प्रताप रुडी, संजीव बालियान और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु पहले ही इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

इससे पहले गुजरात चुनाव से जुड़े मंत्रियों के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को एक-दो और मंत्रियों को तलब किया था।

बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया से बातचीत में कहा था- "मुझे लगता है कि रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मेरे पास ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी।" उनके इस बयान से कैबिनेट विस्तार की अटकलों को और बल मिला था।

Share This News :