Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया मुरैना व ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर । प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री जयभान सिंह पवैया 31 अगस्त और एक सितम्बर को मुरैना व ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे। 
पवैया 31 अगस्त को शाम 4.30 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 5.30 बजे मुरैना पहुँचेंगे। शाम 6 से 7.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत रात्रि 9.30 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री पवैया एक सितम्बर को स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल प्रस्थान करेंगे। 

Share This News :