Home > अपना शहर ,खास खबरे,
प्रघुम्न को धरने में मिला नागरिकों का साथ

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : जन समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर के धरने का आज 27वां दिवस था। वार्ड क्रं. 36 व 11 के नागरिकों ने धरने में शामिल होकर समर्थन व्यक्त किया एवं 6 सितम्बर को होने वाले जंगी प्रदर्शन घेरा डालो डेरा डालों में अपनी पूरी ताकत लगाकर नगर निगम कार्यालय पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। 
धरने में प्रमुख रूप से गुरमुख करौसिया, सब्बीर खान, गुडडू वारसी, मोहन विश्वकर्मा, जुबेर खान, अमित भारद्वाज, आशिक उस्मानी, बृजेश शेजवार, सलीम खान, लाखन सिंह, रमेश यादव, बच्चू तोमर, रामअवतार बैस, बटोई राजावत, देवू पाल, कमल पटेल, कमल राजपूत, लखन रतनाकर, बंटी चैहान, बंटी पाल, राहुल पटेल, प्रदीप यादव, होतम कुशवाह आदि बैठे थे। 

Share This News :