Home > अपना शहर ,खास खबरे,
प्रधुम्न का धरना जारी, जनकल्याण संघर्ष समिति ने दिया समर्थन

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर का जनसमस्याओं को लेकर किया जा रहा धरना रविवार को 24वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर जनकल्याण संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक भी आहूत की गई।
बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि यदि शासन समस्याओं पर ध्यान नही दे रहा है तो आगामी 6 सितंबर को एक विशाल जुलूस के साथ जंगी प्रदर्शन किया जायेगा धरने में प्रमुख रूप से कृपाल सिंह भदौरिया, होम सिंह भदौरिया, बैरिस्टर सिंह राठौर, रामसहाय प्रजापति, रमेश कुशवाह, सरदार हरपाल सिंह, नत्थू सिंह कुशवाह, रसाल सिंह सिकरवार, रामनरेश तिवारी, मेवालाल आर्य, कोमलआर्य, देवेन्द्र राठौर, नरेंद्र कुशवाह, युसूफ खान सूरी, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह चैहान, पन्नालाल सिंह खेरिया, मुन्ना तोमर, मनोहर सिंह सिकरवार, ओमकार सिंह भदौरिया, राजपत सिंह तोमर, रामअवतार सिंह बैस, दिलीप तोमर आदि बैठे।

Share This News :