Home > अपना शहर ,खास खबरे,
झमाझम बारिश से शहर तरबतर, घरों में पानी घुसा

 à¤—्वालियर। रविवार को सीजन की पहली जोरदार बारिश से शहर तरबतर हो गया। कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ जिसके चलते घरों में पानी घुस गया और सड़कों पर पानी भरने से परिवहन भी प्रभावित हुआ। इसके चलते लोगों को परेशानी तो हुई लेकिन मौसम की पहली बारिश से किसान और आम नागरिकों के चेहरे खिल गए। 
पूर्वी तटीय क्षेत्रों में बने कम दबाव और उत्तर सीमांत के पहाड़ी क्षेत्रों से बढ़ रह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शहर में शनिवार से नजर आया। शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद रविवार सुबह लगातार 4 घंटे जोरदार बारिश हुई। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। तापमान गिरा, उमस से राहत मिली। खुशनुमा हुए माहौल ने सूखे से कराहते शहर की उम्मीदें जगा दीं। रविवार को सुबह 6 बजे से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। नतीजतन मौसम खुशनुमा हो गया। दिन का तापमान बीते रोज की तुलना में 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। करीब 11 बजे तक तापमान 29 डिग्री ही बना रहा। 

Share This News :