Home > अपना शहर ,खास खबरे,
बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव, आयुक्त ने सम्हाली कमान

ग्वालियर। ग्वालियर में आज सुबह से शुरू हुई तेज बारिश से शहर तरबतर हो गया। निचले क्षेत्रों में पानी भर गया, वहीं नगर निगम को निचली बस्तियों के मकानों व तलघरों में भरे पानी को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्वयं निगमायुक्त विनोद शर्मा ने यह कमान सम्हाली। उन्होंने रविवार के दिन भी बाल भवन में पहुंचकर जलभराव की समस्याओं का निदान कराया।
रविवार सुबह से ही शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। रूक-रूक कर और तेज हुई बारिश से शहर के नाले व नालियां उफान पर आ गये। वहीं स्वर्ण रेखा और मुरार नदी भी उफान पर आ गये। इस कारण विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। जलभराव के कारण नगर निगम के कंट्रोल रूम पर पहुंच रही शिकायतों को देखते हुये स्वयं निगमायुक्त विनोद शर्मा ने कमान सम्हाली और विभिन्न स्थानों पर निगम की टीमों व फायर ब्रिगेड अमले को रवाना किया। 
लगभग दो दर्जन स्थानों पर पानी भरने की समस्या ज्यादा विकराल थी जिसमें 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व पानी फेंकने के पंप लगाये गये। नोडल अधिकारी फायर ब्रिगेड अतिबल सिंह यादव ने बताया कि सभी जगह अपरान्ह तक जलभराव की समस्या का निदान कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि विभिन्न जगह नाले नालियों में जमा कचरों व बाधाओं को भी हटाया गया, ताकि पानी का बहाव सुचारू हों।

Share This News :