Home > अपना शहर ,खास खबरे,
रविशंकर की सौगात: ग्वालियर को मिला ई हॉस्पीटल और बीपीओ

ग्वालियर। केन्द्रीय कानून एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज घोषणा की है कि ग्वालियर में ई हॉस्पीटल और बीपीओ योजना की शुरूआत अगले तीन माह में हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे दूर दराज में रहे रहे लोगों को उपचार कराना शुलभ हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज ग्वालियर मेें पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर , मप्र की मंत्री श्रीमती माया सिंह और महापौर विवेक शेजवलकर भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ई हॉस्पीटल योजना से देश और प्रदेश के बडे -बडे अस्पतालों को ग्वालियर जिला अस्पताल से जोड कर ई हॉस्पीटल की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे आम आदमी को इलाज कराने के लिए अन्य शहरों में भटकना नहीं पडेगा उन्हें एक ही स्थान पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज का सुगमता से इलाज कराया जा सकेगा। उन्होंने एक और घोषणा करते हुए कहा कि ग्वालियर में बीपीओ योजना के तहत तीन सौ सीट के कॉल सेंटर को जोडा जाएगा। इसके माध्यम से लगभग तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि देश भर में ४८ हजार सीटों की घोषणा की थी इसमें से मध्यप्रदेश को ३५०० सीट एॅलाट की हैं, जिसमें से तीन सौ सीट ग्वालियर को मिलेंगी।

Share This News :