Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया बुधनी में परखेंगे शिवराज को

घर में घेरने के भाजपा के प्लान पर सिंधिया भी अब मास्टर स्ट्रोक की तैयारी में है। उन्होंने शिवराज को उसी लहजे में जबाब देने का मन बनाया है वह शीघ्र ही बुधनी सहित भाजपा के बाहुल्य वाली सीटों पर जाकर उनका हाल जानेंगे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व गुना सांसद से मिले आउटपुट के अनुसार वह जल्द ही शिवराज सिंह की विधानसभा बुधनी में एक बार फिर पहुंचकर वहां किसानों सहित आम जनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही एक सम्मेलन व सभा करने का भी प्लान है। इसी प्रकार सिंधिया मंत्री दादा की ग्वालियर विधानसभा सहित अन्य दिग्गज नेताओं व भाजपा के गढ़ों की सीटों पर भी पहुंचकर वहां कांग्रेस का राज लाने के लिए जोर लगाएंगे।

Share This News :