Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नेता प्रतिपक्ष ने जारी की झोपड़ी में लग रहे स्कूल की तस्वीर

 à¤¨à¥‡à¤¤à¤¾ प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य सरकार के 'मिल बांचे" कार्यक्रम की हकीकत बताने उनके विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज के ग्राम बुराठ के झोपड़ी में लग रहे प्रायमरी स्कूल की तस्वीर जारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रोग्राम मुख्यमंत्री की फोटो और प्रवचन का कार्यक्रम बन गया है।

सिंह ने कहा कि प्रदेश के हजारों स्कूल शिक्षक और भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण उनमें शिक्षण कार्य ठप पड़ा है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के बुराठ के इस स्कूल में 44 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन बारिश के दिनों में इस स्कूल में पढ़ाई बंद नहीं हो पाती।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश के शिक्षकों को आदेश जारी किया गया कि भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बच्चों को सुनाएं। जहां रेडियो नहीं हैं, वहां रेडियो खरीदे जाएं।

नेता प्रतिपक्ष ने सागर सहित आष्टा, सिवनी के ग्राम रोटो, बैतूल के ग्राम गोबरवेल, रतलाम के हनुमान फालिया, श्योपुर में शिक्षा की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। सागर में 91 स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं हैं। 510 में से एक शिक्षक हैं तो 212 ऐसे स्कूल हैं जहां नाममात्र के बच्चे होने के बाद भी 300 से ज्यादा शिक्षक पदस्थ हैं।

सीहोर के आष्टा के ग्राम धींगाखेड़ी में बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है। सिवनी के ग्राम रोटो में एक कमरे में तीन कक्षाएं लगती हैं तो स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री के देवास जिले के मेडकीचक में प्राइमरी स्कूल में तीसरी-चौथी के बच्चे एक ही ब्लैक बोर्ड पर पढ़ने को मजबूर हैं।

Share This News :