Home > अपना शहर ,
कड़ी मेहनत से ही उज्ज्वल भविष्य बनता है – कमिश्नर श्री रूपला

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :   à¤•ड़ी मेहनत से ही उज्ज्वल भविष्य बनता है। जितनी मेहनत से पढ़ाई
करोगे, उतने ही अच्छे नम्बर आयेंगे। इसी तरह इंजीनियर, चिकित्सक, मजिस्ट्रेट, भारतीय
प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय पुलिस अधिकारी, वन सेवा, राज्य सेवा के अधिकारियों के लिये कड़ी
मेहनत जरूरी है। बगैर मेहनत के इन पदों तक पहुँचना मुश्किल है। यह बात ग्वालियर संभाग के
कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने शनिवार को शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय चौहान प्याऊ में
“मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कही।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन की सफलता के लिये कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, कड़ा
अनुशासन जरूरी है। अगर इनका पालन कर लिया जो सफलता आपके पैर चूमेंगी। मौके पर
कमिश्नर ने प्रत्येक विद्यार्थी का नाम पूछा और उनके नामों का अर्थ भी उन्हीं से पूछा। उन्होंने
विद्यार्थियों से पूछा कि बड़े होकर क्या करना चाहोगे तो विद्यार्थियों ने पुलिस, मिलिट्री में जवान,
डॉक्टर, आईपीएस, प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश बताईं। कमिश्नर ने बच्चों को गलत संगत, गलत
दोस्ती नहीं करने, कभी भी नशीले पदार्थ गुटखा, तम्बाकू, शराब आदि नहीं पीने की सलाह दी।
मौके पर कमिश्नर ने “सच्चा मित्र” की कहानी को सुनाया। उन्होंने कक्षा-6 के विद्यार्थी
प्रदीप से पंचतंत्र की किताब से उसकी मनपसंद कहानी पढ़वाई। मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों
ने आकाशवाणी से मिल बाचें मध्यप्रदेश पर मुख्यमंत्री के प्रसारित भाषण को ध्यान से रेडियो पर
सुना। मौके पर कमिश्नर ने विद्यार्थी करन सिंह द्वारा जल प्रदूषण पर बनाई पेंटिंग को भी सराहा
तथा ओटोग्राफ भी दिया।

Share This News :