Home > अपना शहर ,
महापौर श्री शेजवलकर ने बच्चों को सिखया जीवन का पाठ

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  à¤®à¤¹à¤¾à¤ªà¥Œà¤°  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• नारायण शेजवलकर ने “मिल बाचें मध्यप्रदेश” अभियान के
तहत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय महारानी लम्बीबाई स्कूल मुरार में बच्चों
से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी लोग कहते हैं कि देश के लिये कुछ करें, समाज
के लिये कुछ करें। देश और समाज के लिये क्या करना है यह हमें समझना होगा।
महापौर शेजवलकर ने कहा कि जो व्यक्ति जहाँ है वह व्यक्ति अपने दायित्वों का
सही ढ़ंग से निर्वहन कर लें तो इससे बड़ी कोई देश सेवा नहीं होगी। बच्चे मन
लगाकर पढ़ें, शिक्षक मन लगाकर पढ़ायें और व्यापारी ईमानदारी से अपना व्यवसाय
करें तो यह सब काम देश सेवा की श्रेणी में माने जायेंगे।
महापौर श्री शेजवलकर ने कक्षा-6 की क्लास में सहायक वाचन किताब का
अध्ययन कराया। उन्होंने कहा कि इस किताब में ईमानदारी, बहादुरी, संवेदनशीलता
जैसे शब्दों का प्रयोग हुआ है। बच्चों को इन शब्दों का अर्थ भी समझना चाहिए और
इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

Share This News :