Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने हेतु करें मेहनत – माया सिंह

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  à¤¨à¤—रीय विकास एवं आवास
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शनिवार को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सातवीं
बटालियन पहुँचकर बच्चों से चर्चा की। उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री विनोद
शर्मा ने भी बच्चों से चर्चा की और पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान के संबंध में
जानकारी दी। à¤¨à¤—रीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने स्कूल में पहुँचकर
कक्षा-6 के बच्चों से रूबरू हुईं। उन्होंने सर्वप्रथम अपना परिचय दिया। उन्होंने बताया
कि मेरा नाम माया सिंह है और मैं इस क्षेत्र की चुनी हुई विधायक हूँ। श्रीमती माया
सिंह ने बच्चों से पूछा कि उन्हें बड़े होकर क्या बनना है। बच्चों ने इस प्रश्न के कई
उत्तर दिए। किसी ने कहा शिक्षक और किसी ने कहा डॉक्टर, तो किसी ने कहा
इंजीनियर। श्रीमती माया सिंह ने बच्चों से कहा कि बड़े होकर जो भी बनना है, उसके
लिये मन लगाकर पढ़ें और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के
लिये मेहनत करें।
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बच्चों को एक शिक्षाप्रद कहानी भी
सुनाई। इस कहानी के माध्यम से बच्चों को मानव जीवन के महत्व के संबंध में
बताया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान
पर भी विशेष ध्यान दें। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों को भी
अपने जीवन में स्थान दें।

Share This News :